Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने Russia की राजकीय यात्रा की शुरू

March 21, 2023

शी चिनफिंग ने Russia की राजकीय यात्रा की शुरू

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 मार्च की सुबह रूस की राजकीय यात्रा शुरू की। स्थानीय समयानुसार 20 मार्च को दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी अपने विशेष विमान से मास्को पहुंचें। रूस ने हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में एक समारोह आयोजित किया। मास्को के वानुकोवो हवाई अड्डे पर शी चिनफिंग ने एक लिखित भाषण दिया।

भाषण में शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मैंने फिर एक बार रूस की राजकीय यात्रा की। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से रूस सरकार और रूसी जनता को सच्चे दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। चीन और रूस अच्छे पड़ोसी देश हैं। एक दशक पहले मैंने पहली बार राष्ट्रपति के रूप में रूस की राजकीय यात्रा की थी, और राष्ट्रपति पुतिन के साथ चीन-रूस संबंधों के व्यापक विकास का नया अध्याय शुरू किया।

चीन और रूस विश्व के बड़े देश होने के नाते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश भी हैं। दोनों अंतर्राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। चीन रूस के साथ संयुक्त राष्ट्र से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय चार्टर के लक्ष्य व सिद्धांत के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नीति-नियमों की दृढ़ रक्षा करना चाहता है। मैं यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय संबंधों तथा समान रुचि वाले महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार-विमर्श करने की प्रतीक्षा में हूं। विश्वास है कि इस यात्रा में ज़रूर समृद्ध उपलब्धियां हासिल होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें