Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

March 21, 2023

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 330 अंक से अधिक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 334.32 अंक बढक़र 57,963.27 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 94.9 अंक चढक़र 17,083.30 अंक पर था। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व लाभ में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, पॉवर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी तथा टाटा मोटर्स नुकसान में थे। एशिया में, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाभ के साथ बंद हुए थे।पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 360.95 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,628.95 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111.65 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक के नीचे 16,988.40 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.03 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,545.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नए सिरे से संकल्प लेने का आग्रह किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें