Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023, MI vs RCB,19th Match: RCB अपना आखिरी लीग मैच में भी हारी, मुंबई इंडियंस ने 4 विकटो से दी मात

March 21, 2023

WPL 2023, MI vs RCB,19th Match: RCB अपना आखिरी लीग मैच में भी हारी, मुंबई इंडियंस ने 4 विकटो से दी मात

महिला प्रीमियर लीग के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसे दो अंक मिले और उसके खाते में अब कुल 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। उसे यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है। अगर दिल्ली अगला मैच जीत जाती है तो बेहतर नेट रनरेट वाली टीम शीर्ष पर रहेगी। स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग में अपने अभियान को समाप्त नहीं कर पाई। उसे अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से हार मिली। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बनाने दिया। मुंबई को बीच के ओवरों में झटके लगे, लेकिन उसने खुद संभालते हुए 16.3 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम शीर्ष पर तो पहुंच गई है, लेकिन वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी या नहीं, इसका फैसला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच से होगा।

Royal Challengers Bangalore: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस।

Mumbai Indians: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।


RCBW 125/9 (20)

MIW 129/6 (16.3) Mumbai Indians Women won by 4 wkts

Player of the Match = Amelia Kerr

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें