Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने फैंस को दी Navratri की शुभकामनाएं

March 22, 2023

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने फैंस को दी Navratri की शुभकामनाएं

आप सभी जानते ही होंगे के आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और ऐसे में पूरा देश धूम-धाम से मना रहा है। ऐसे में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि पूरी बॉलीवुड भी आज के खास दिन को मना रहे हैं और अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए इसी मोके पर आपको बताते हैं किन-किन स्टार्स ने अपने फैंस को विश किया है –

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ऑफिशियरल ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर फैंस को गुड़ी पड़वा की बधाई दी है. एक्टर ने मराठी में लिखा है,” नमस्कार! गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं और सभी को नया साल मुबारक!”

एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर फैंस को त्योहारों की बधाई दी हैं. बिग बी ने ट्वीट में लिखा है, “ गुड़ी पड़वा.. उगादि.. चैत्र सुखलादि.. प्रणाम और प्रार्थना.”

ड्रीम गर्ल यानी के हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर फैंस को त्योहार की बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”आज नया साल मना रहे सभी लोगों के लिए – गुड़ी पड़वा, उगादी और चेटी चंद उत्सव, पारिवारिक एकता और आनंद का एक अद्भुत दिन हमेशा के लिए! सभी के लिए शुभ धन्य शुरुआत.”

इसके इलावा एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी मराठी में ट्वीट कर गुड़ी पड़वा की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, “गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं !!”

सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने भी उगादी के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने ट्वीट कर लिखा,”आप सभी को #उगादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इस उत्सव का समय नई आशा, समृद्धि और खुशियों की शुरूआत करें! आप सभी को उगादि की शुभकामनाएं!”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें