Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति बढक़र 10.4 प्रतिशत पर पहुंची

March 22, 2023

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति बढक़र 10.4 प्रतिशत पर पहुंची

ब्रिटेन में चार महीने में पहली बार फरवरी में मुद्रास्फीति की दर बढ़ी है जिससे विश्लेषक हैरान हैं। इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। बैंक बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई फैसला ले सकता है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक फरवरी में बढक़र 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया जो इससे पिछले महीने 10.1 प्रतिशत था।

मुद्रास्फीति बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से पांच गुना से भी अधिक बनी हुई है। हालांकि अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि साल के अंत तक कीमतों में तेज गिरावट आएगी। बैंक दिसंबर 2021 से लगातार दस बार दरों में वृद्धि कर चुका है जो अब चार प्रतिशत पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें