Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई अड्डों की परिचालन लागत में 30-50% की कमी लाने की जरूरत : Arun Bansal

March 22, 2023

हवाई अड्डों की परिचालन लागत में 30-50% की कमी लाने की जरूरत : Arun Bansal

नई दिल्लीः अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रमुख अरुण बंसल ने बुधवार को कहा कि आने वाले वर्षों में हवाई अड्डों की परिचालन लागत में 30-50 प्रतिशत की कमी लाने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय विमानन कारोबार के तेजी से विस्तार की संभावना जताते हुए यह बात कहीं। वर्तमान में कंपनी सात हवाई अड्डों का परिचालन करती है और एक अन्य का निर्माण कर रही है। बंसल ने कहा कि वह और अधिक हवाई अड्डों का संचालन करके दुनिया में अग्रणी हवाई अड्डा परिचालक बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अडाणी एयरपोर्ट्स भौतिक और डिजिटल श्रेणी में निवेश कर रही है और क्षमता निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।बंसल ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र को पिछले 20-30 साल तक काफी हल्के में लिया गया। आने वाले वर्षों में हवाई अड्डों के परिचालन लागत में 30-50 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अडानी एयरपोर्ट्स देश के विमानन बाजार को लेकर काफी उत्साहित है और हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाना चाहती है। बंसल ने कहा कि पहले चरण के तहत नवी मुंबई एयरपोर्ट का परिचालन दिसंबर, 2024 तक शुरू कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें