Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा के बजट सैशन के आखिरी दिन 3 बिल पास

March 23, 2023

विधानसभा के बजट सैशन के आखिरी दिन 3 बिल पास

चंडीगढ़: विधानसभा के बजट सैशन के आखिरी दिन 3 बिल पास किए गए। विधानसभा में संसदीय मामलों के मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्झर की तरफ से पेश किए ‘द सैलरीज एंड अलाऊंसेज ऑफ चीफ व्हिप इन पंजाब लैजिसलेटिव असैंबली बिल, 2023’ को सर्वसम्मति से पास किया गया। बता दें कि पंजाब सरकार ने विधायक बलजिंदर कौर को पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया है जिसको कैबिनेट का रैंक भी प्रदान किया गया है। इस बिल के अनुसार चीफ व्हिप को वेतन, अतिरिक्त भत्ता व मुआवजा भत्ता दिया जाएगा। जैसे कि एक मंत्री को दिया जाता है। चीफ व्हिप को स्टेट हैडक्वार्टर पर किरायामुक्त सरकारी मकान या मकान किराया भत्ता व अन्य भत्ते मुहैया करवाए जाएंगे। चीफ व्हिप को सरकारी कार मुहैया करवाई जाएगी।

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों की संख्या घटाई, चेयरमैन का कार्यकाल होगा 3 साल
सदन में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा पेश किए दूसरे बिल ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (संशोधन) बिल, 2023’ को भी पास किया गया। जिसमें चेयरपर्सन व गैर-सरकारी सदस्य 3 वर्ष की अवधि के लिए पद संभालेंगे जिसमें 2 वर्ष तक की वृद्धि की जा सकती है। बशर्ते कि जहां चेयरपर्सन व गैर-सरकारी सदस्य उपरोक्त 3 वर्ष की अवधि की समाप्ति से पहले 65 वर्ष का हो जाता है, उस दिन अपना पद खाली कर देगा। जिस दिन वह उस उम्र का हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें