Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा हलवारा एयरपोर्ट का नाम, प्रस्ताव पास

March 23, 2023

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा हलवारा एयरपोर्ट का नाम, प्रस्ताव पास

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को इंडियन एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की अपील की है। यह प्रस्ताव पंजाब विधान सभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया था। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उस महान शहीद को श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा व अन्यों शहीदों को भारत रत्न प्रदान करने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों को भारत रत्न देने से इनका मान और बढ़ेगा।

इस अहम प्रस्ताव को पास किए जाने के मौके पर सत्र का बॉयकाट करने वाले कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह कार्यवाही इन महान नायकों के प्रति घोर निरादर है। उन्होंने कहा कि इस गौरवमयी अवार्ड के लिए विजेताओं का चयन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय कमेटी की तरफ से किया जाता है। मुख्यमंत्री ने महान शहीद के शहीदी दिवस के मौके पर 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार की तरफ से इस संबंधी जरूरी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। भगवंत मान ने इस मुद्दे पर रचनात्मक बहस में हिस्सा लेने और बिल पर राज्य सरकार का समर्थन करने के लिए विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अन्यों का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें