Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन सिनेमाघरों में देख सकेंगे पंजाबी फिल्म ‘Chal Jindiye’, नई रिलीज़ डेट आई सामने

March 23, 2023

इस दिन सिनेमाघरों में देख सकेंगे पंजाबी फिल्म ‘Chal Jindiye’, नई रिलीज़ डेट आई सामने

चंडीगढ़: लंबे समय से दर्शक फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते- चल जिंदिये’ को थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हैं। खैर! फिल्म की नई रिलीज़ डेट यानी 7 अप्रैल, 2023 दी गयी है जिस दिन दर्शकों की उत्सुकता खत्म होने वाली है।हाल ही में पंजाब में कुछ गंभीर हालात चल रहे हैं, जिसके चलते फिल्म निर्माताओं को इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाकर फिल्म “अन्नी देया मजाक ए” की टीम को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद किया और फिल्म को अब 7 अप्रैल, 2023 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ करने जा रहे हैं।

फिल्म के रोमांचक ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दिया है, जिसमें नीरू बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, जस्स बाजवा, अदिति शर्मा और रूपिंदर रूपी मुख्य किरदारों में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट और घैंट बॉयज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत की गई है और हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थिटे द्वारा निर्मित है।

फिल्म अपने देश में रहने वाले प्रियजनों के लिए उनके प्यार को दर्शाते हुए विदेश में उनके अधिकारों और अस्तित्व के लिए पात्रों के संघर्ष के साथ शुरू होती है। फिल्म का निर्देशन उदय प्रताप सिंह ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी जगदीप वड़िंग ने लिखी है। इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर राजू सिंह का है, और संगीत वेहली जनता रिकॉर्ड्स पर है। फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन दुनिया भर में ओमजी स्टार स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा।

निर्माता हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थीटे ने कहा, “इस फिल्म में देश और अपने लोगों के लिए प्यार दिखाया गया है। पंजाब में गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हम फिल्म को 7 अप्रैल, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ करने का फैसला किया गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जनता ‘ऐस जहानों दूर किते- चल जिंदिये’ को पसंद करेगी।”‘ऐस जहानों दूर किते- चल जिंदिये’ 7 अप्रैल 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें