Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाभा जेल ब्रेक मामले में अदालत ने 22 आरोपियों को सुनाई सजा

March 23, 2023

नाभा जेल ब्रेक मामले में अदालत ने 22 आरोपियों को सुनाई सजा

पटियाला: नाभा जेल ब्रेक मामले में दोषी करार 22 आरोपियों को आज अदालत ने सजा सुनाई है। इन 22 दोषियों में 18 लोगों को 10 साल, 2 लोगों को 20 साल, 1 को 3 और 1 को 5 साल की सजा का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि अदालत ने इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही बरी कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि साल 2016 में नाभा की मैक्सीमम सिक्योरिटी जेल के गेटों पर कुछ व्यक्ति जो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उन्होंने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलाई थी और इस हमले के दौरान जेल में बंद कैदियों को छुड़वा फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने अदालत में एक चार्जशीट दायर की थी और ये मामला अदालत में करीब साढ़े 7 साल चला। पुलिस ने थाना कोतवाली नाभा में नवंबर 2016 में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें