Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una का सौंदर्यीकरण : घालूवाल चौक में स्थापित किया गया भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक टैंक

March 23, 2023

Una का सौंदर्यीकरण : घालूवाल चौक में स्थापित किया गया भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक टैंक

ऊना (राजीव भनोट/लखबीर लककी) : हिमाचल प्रदेश वीर जवानों के लिया जाना जाता है। देश की आजादी में प्रदेश के वीर जवानों ने अपनी कुर्बानी देकर अपना फर्ज निभाया है। कारगिल युद्ध में भी हिमाचल प्रदेश के वीर जवान वीर गति को प्राप्त हुए है, जिसमें ऊना जिला के शहीद कैप्टन अमोल कालिया भी एक हैं। लोगों में देश सेवा के जज्वे को देखते हुए प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला ऊना के हरोली विधानसभा के घालूवाल चौक मे शोर्य का प्रतीक सेना का टैंक साथपित किया गया है।

हिमाचल सरकार के प्रयासों से सेना से इस टैंक को प्राप्त किया गया है यह टैंक 45 टन वजन का है, जिसको इस चौक पर स्थापित किया गया है। एनएचआई के माध्यम से इस चौक का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा और यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। वहीं इस टैंक की सुंदरता के लिए लाइटिंग भी की जाएगी, ताकि यह सौंदर्य और आकर्षण का केंद्र बन सके। आपको बता दें की ऊना से होशयारपुर जाते समय स्वां नदी का पुल पार करते ही उसके आगे कुश ही दूरी पर घालूवाल चौक पड़ता है। यहां पर यह सेना का टैंक सथापित किया गया है। अब इस चौक के सौंदर्य का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद यह चौक जनता के आकर्षण का केंद्र होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें