Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यावरण को बचाने के लिए छात्रों ने धार गौरा में लगाएं 1100 देवदार के पौधे

March 23, 2023

पर्यावरण को बचाने के लिए छात्रों ने धार गौरा में लगाएं 1100 देवदार के पौधे

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा ने विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत करतोट बटाली क्षेत्र में 5 हेक्टेयर वन भूमि में देवदार के 1100 पौधों का रोपण किया, जिसमें फॉरेस्ट की ओर से वनरक्षक सुनील, सपना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार गौरा के 60 छात्र व 15 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इसमें इको क्लब इंचार्ज समिति श्यामा, एनएसएस इंचार्ज आरती स्टाफ के अन्य सदस्य, जिन्होंने अलग-अलग कार्यों को किया वह मौजूद थे। बच्चों ने दोनों के बारे में जाना और पेड़ लगाने की सही विधि को जाना और भविष्य के लिए इन पेड़ों को सुरक्षित करने के बारे में छात्रों ने चिंता भी जाहिर की।

वहीं इस दौरान जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि छात्रों ने पौधारोपण करने में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान छात्रों को अध्यापकों व वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई। किस तरह से हमें पौधा रोपण करने चाहिए और उनका हमारे जीवन में क्या महत्व है, इस बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बंजर पड़ी भूमि पर इन पौधों का रोपण किया गया है, और आने वाले समय में इनका संरक्षण भी किया जाएगा। छात्रों द्वारा इन पौधों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें