Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

China-Russia रणनीतिक सहयोग दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है

March 23, 2023

China-Russia रणनीतिक सहयोग दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है

स्थानीय समयानुसार 22 मार्च को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस की अपनी राजकीय यात्रा पूरी की। यात्रा के फलदायी परिणाम इस बात के गवाह हैं कि यह एक ऐतिहासिक “मित्रका, सहयोग और शांति की यात्रा” है। चीनी राष्ट्रपति के फिर से चुने जाने के बाद यह शी चिनफिंग की पहली विदेश यात्रा है, और राष्ट्रपति के रूप में उनकी रूस की 9वीं यात्रा भी है। तीन दिनों की यात्रा में दोनों देशों के राजनेताओं के बीच ईमानदार, मैत्रीपूर्ण और उपयोगी बातचीत हुई। दोनों पक्ष नए युग में समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर सहमत हुए। पत्रकारों से एक साथ मुलाकात करते समय चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शब्दों ने बाहरी दुनिया को प्रभावित किया- “दोनों देशों के बीच संबंध द्विपक्षीय दायरे से बहुत आगे निकल गए हैं, और विश्व संरचना और मानव जाति के भविष्य और नियति के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा स्पष्ट रूप से यह दिखाती है कि चीन ने हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाई है। चीन-रूस संबंधों को मजबूत और विकसित करने के लिए चीन द्वारा अपने स्वयं के मौलिक हितों और दुनिया के सामान्य विकास की प्रवृत्ति के आधार पर बनाया गया एक रणनीतिक विकल्प है, और यह एक अस्थायी घटना के कारण कभी नहीं बदलेगा। वर्तमान में विश्व में भारी परिवर्तन नज़र आये हैं। शक्ति का अंतर्राष्ट्रीय संतुलन गहरा परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कुछ पश्चिमी देश शीत युद्ध की विचारधारा के साथ समूह राजनीति और शिविर टकराव में संलग्न हैं, जिससे विश्व शांति और स्थिरता को खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जितनी जटिल है, चीन और रूस के लिए संचार और सहयोग को मजबूत करना उतना ही महत्वपूर्ण है।

“नए युग में समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चीन-रूस संयुक्त वक्तव्य” से देखते हुए, दोनों पक्ष विश्व की स्थिति और कई चर्चित मुद्दों पर आम विचार साझा करते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में, चीन और रूस दुनिया के बहु-ध्रुवीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण को मजबूती से बढ़ावा देते हैं, और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में “मुख्य आधार” बन गए हैं।

  यूक्रेन मुद्दे के बारे में चीन और रूस ने अपने संयुक्त बयान में इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे को लगातार हल करने के लिए जिम्मेदार बातचीत करना सबसे अच्छा तरीका है। रूसी पक्ष ने जल्द से जल्द शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से यूक्रेनी संकट को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाने की चीन की इच्छा का स्वागत किया। रूस “यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान के लिए चीन के रुख पर दस्तावेज़” में निर्धारित रचनात्मक प्रस्तावों का स्वागत किया। इससे पता चलता है कि शांति और वार्ता को बढ़ावा देने के चीन के उद्देश्य और निष्पक्ष स्थिति पर व्यापक रूप से भरोसा किया जाता है। दुनिया चीन की जिम्मेदारियों को साफ तौर पर देखती है।

“रूस को एक समृद्ध और स्थिर चीन की जरूरत है, और चीन को एक मजबूत और सफल रूस की जरूरत है।” चीन-रूस संबंध अधिक परिपक्व और दृढ़ हो गए हैं। इस वसंत में, दो राजनेताओं की आम सहमति के मार्गदर्शन में, चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंध एक नए युग के लिए निश्चित रूप से और गहरी होगा। एक अशांत दुनिया में, जब चीन और रूस हाथ मिलाते हैं, तो दुनिया के बहुध्रुवीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, और वैश्विक सुरक्षा और विकास के लिए अधिक गारंटी भी होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें