Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Trolley के टायर चोरी करने वाला काबू

March 24, 2023

Trolley के टायर चोरी करने वाला काबू

जम्मू : रियासी जिले के ज्योतिपुरम इलाके में चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया। कठुआ जिले के हीरानगर निवासी अनिल कुमार ने ज्योतिपुरम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी उसने अपने ट्राले को ज्योतिपुरम इलाके में गुरु द्वारे के समीप पार्क किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके ट्राले के दो टायरों को चोरी कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मारूफ अहमद निवासी भाला डोडा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके कब्जे से ट्राले के 2 टायर और रिम बरामद किए गए। पकड़े गए सामान की कीमत 60 हजार रु पए के आसपास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें