Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की

March 24, 2023

BJP ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की

जम्मू: भाजपा जम्मू और कश्मीर ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के जमीनी कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक की। जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने मुख्य रूप से बैठक को संबोधित किया। जबकि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बूथ सशक्तिकरण अभियान के जमीनी कार्यान्वयन के लिए रिपोर्ट मांगी। पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सी.एम डा.निर्मल सिंह, पूर्व डिप्टी सी.एम  कविंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद (राज्यसभा) शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी अशोक खजूरिया, महासचिव सुनील शर्मा,महासचिव संगठन अशोक कौल के साथ विबोध गुप्ता और बूथ सशक्तिकरण अभियान के महासचिव व प्रभारी डा.देविंदर कुमार मन्याल भी थे।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी डा.देवेंद्र कुमार मन्याल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत अन्य विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व सहप्रभारी शामिल हुए। अशोक कौल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए आगामी सभी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र पर मुख्य जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्त्ता को आवंटित कार्यों को समर्पित रूप से करना चाहिए क्योंकि जम्मू और कश्मीर चुनावी वर्ष में आगे बढ़ रहा है। अशोक कौल ने आगामी पार्टी कार्यक्र मों के बारे में भी जानकारी साझा की, जो 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें