Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना नए India की पहचान : PM Modi

March 24, 2023

योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना नए India की पहचान : PM Modi

वाराणसीः वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक के समूल विनाश के संकल्प को जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज का नया भारत अपनी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जाना जाता है। रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर में वल्र्ड टीबी समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए जाना जाता है। भारत ने खुले में शौच का संकल्प लिया और उसे प्राप्त करके दिखाया। भारत ने सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का लक्ष्य भी समय से पूरा करके दिखाया। अब हम टीबी को वर्ष 2025 तक खत्म करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे है जिसमें जनभागीदारी की भूमिका अहम है।

उन्होने कहा कि ‘पुराने तरीकों से नए नतीजे हासिल करना मुश्किल है, इसलिए, हमने नए तरीके ढूंढे, नई रणनीतियां तैयार कीं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि टीबी का एक भी मरीज बिना जांच के न रह जाए। हम एक एकीकृत दृष्टिकोण के साथ चुनौती से लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि टीबी के खिलाफ दुनिया की लड़ाई में भारत का मजबूत फार्मा उद्योग एक बड़ी ताकत है। मैं कामना करता हूं कि भारत के एक-एक प्रयास का, भारत के अभियान का, भारत के इनोवेशन का फल पूरी दुनिया तक पहुंचे, क्योंकि हम ग्लोबल गुड के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में ‘वन वल्र्ड टीबी समिट’ में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें