Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात के आसार

March 24, 2023

जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात के आसार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से किसी भी यात्रा पर जाने से पहले संबंधित यातायात पुलिस से यातायात की जानकारी की पुष्टि करने के अलावा बागबानों को पौधों की सिंचाई स्थगित करने की भी सलाह दी है। उसने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क है लेकिन जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाये हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि कुपवाड़ा में शुक्रवार को तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था और यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें