Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लाक कांग्रेस भरमौर द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi को मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने का किया गया विरोध

March 24, 2023

ब्लाक कांग्रेस भरमौर द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi को मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने का किया गया विरोध

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : ब्लाक कांग्रेस भरमौर द्वारा शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान और एचपीसीसी के दिशानिर्देशों अनुसार कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा तथाकथित व्यान पर व राजनैतिक दबाव के चलते दो साल की सजा पर ब्लाक कांग्रेस भरमौर द्वारा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए व्लाक कांग्रेस भरमौर के महासचिव शुशील शर्मा ने बताया कि यह विरोध पूरे देश प्रदेश व ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष भजन ठाकुर, उपाध्यक्ष शशी, बलवीर ठाकुर, जनरल सैक्रेटरी महिंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश ठाकुर, कांग्रेस नेता संजय ठाकुर, संजीव ठाकुर, मिडिया प्रभारी गौरी शंकर, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश किसान -कांग्रेस कार्डिनेटर सुरेश ठाकुर, ब्लाक सचिव विजय सूर्यवंशी,,इलू ,व राजीव ठाकुर,अजय शर्मा, तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें