Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की मौत

March 26, 2023

Indonesia में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की मौत

जकार्ताः इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्र प्रांत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को पश्चिमी प्रांत के अगम रीजेंसी में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुआ। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रीजेंसी की डिसैस्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख बंबांग वारसीतो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दो लोग पूजा स्थल के अंदर थे जो भूस्खलन की चपेट में आ गए।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इलाके में भूस्खलन हुआ है। इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती रहती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें