Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर पर

March 26, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त वृद्धि से 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेश मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 572.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 10.5 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 505.35 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 2.12 डॉलर की भारी वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 44.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया।आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 9.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.22 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.13 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें