Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में रहा मिलाजुला रुख

March 26, 2023

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में रहा मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल-दलहन में मिलजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 317 रिंगिट की भारी गिरावट लेकर 3752 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 5.3 सेंट गिरकर 51.22 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 220 और सोया रिफाइंड 146 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया जबकि मूंगफली तेल 146 और पाम ऑयल 134 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। वहीं, सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 13846 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20512 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14212 रुपये प्रति क्विंटल, पाम आॅयल 10000 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 11533 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें