Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व युवा चैंपियनशिप: भारतीय भारोत्तोलकों ने दो कांस्य पदक जीते

March 26, 2023

विश्व युवा चैंपियनशिप: भारतीय भारोत्तोलकों ने दो कांस्य पदक जीते

नयी दिल्ली: भारतीय भारोत्तोलक धनुष लोगानाथन और ज्योश्ना साबर ने अल्बानिया के डुरेस में चल रही आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन अपने वजन वर्गों में कांस्य पदक जीते। महिलाओं के 40 किग्रा वजन वर्ग में हिस्सा ले रहीं 14 वर्षीय ज्योश्ना ने शनिवार की रात कुल 115 किग्रा (स्रैच में 53 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 62 किग्रा) का वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

ज्योश्ना ने स्रैच वर्ग में रजत पदक जीता लेकिन वह क्लीन एवं जर्क वर्ग में सात भारोत्तोलकों में छठे स्थान पर थीं। वहीं धनुष ने पुरूषों की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 200 किग्रा (88 किग्रा और 112 किग्रा) का वजन उठाया जिससे वह फिलीपींस के ंिप्रस के. डेलोस सांतोस और इरोन बोरेस से पीछे तीसरे स्थान पर रहे।

इस 16 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्रैच वर्ग में रजत पदक जीता। युवा चैम्पियनशिप में 13 से 17 वर्ष के भारोत्तोलक हिस्सा ले सकते हैं। महाद्वीपीय और विश्व चैम्पियनशिप में स्रैच, क्लीन एवं जर्क तथा कुल वजन वर्ग में पदक अलग अलग दिए जाते हैं लेकिन ओलंपिक खेलों में कुल वजन वर्ग के लिये केवल एक पदक दिया जाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें