Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा आदि देवी दुर्गा धाम, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था ने करवाई विशेष पूजा

March 26, 2023

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा आदि देवी दुर्गा धाम, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था ने करवाई विशेष पूजा

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के देवी दुर्गा धाम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र शुभ अवसर पर विशेष पूजा आयोजित हुई। धार्मिक आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से दुर्गा होमा विशेष पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करवाई गई, जिसमें संस्था के लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोग स्थानीय जनता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान भंडारा भी लगाया गया बताते चलें कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में चलने वाली संस्था आर्ट ऑफ लिविंग समय-समय पर धर्म एवं अध्यात्म को बढ़ावा देते हुए। धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना नवनिर्मित दुर्गा धाम धनोटू में किया गया, जहां आदि शक्ति देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमा के चरणों में बैठकर तमाम लोगों ने इस विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें