Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंमली धाम पहुंचे पूर्व CM Prem Kumar Dhumal, गौशाला निर्माण के लिए किए 10 लाख स्वीकृत

March 26, 2023

जंमली धाम पहुंचे पूर्व CM Prem Kumar Dhumal, गौशाला निर्माण के लिए किए 10 लाख स्वीकृत

सुजानपुर (गौरव जैन) : नवरात्रों के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने रविवार को हमीरपुर के जंमली धाम में पहुंचकर जहां 108 कन्याओं की पूजा की। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ यहां आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान उनके साथ विशेष रुप से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी उपस्थित रही। इससे पहले यहां पहुंचे दोनों मुख्य अतिथियों का पार्टी कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ करते हुए यहां 108 कन्या रूपी देवियों की पूजा की गई और उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार बांटे गए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से यहां बनाई गई। गौशाला निर्माण एवं विस्तारीकरण हेतु बजट की मांग की, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद से कहा कि यहां के लोग मेहनती ईमानदार और सच्चे दिल के लोग हैं। यहां पर दिया हुआ एक एक पैसा ईमानदारी के साथ लगता है। लोगों का विश्वास है इसलिए यह धाम आज फल-फूल रहा है लोगों की मांग को पूरा करते हुए राज्यसभा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मुखारविंद से यहां की गौशाला निर्माण एवं विस्तारीकरण हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की, जिसका धूमल सहित यहां पर उपस्थित जनता ने उनका धन्यवाद किया।

धूमल ने कहा कि अगर आप पुण्य का काम करते हो तो लोग आपके पुण्य के भागी बनते हैं। नारी शक्ति को सम्मान मिलना चाहिए मिल रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इसके लिए हमें संकल्प करना होगा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2007 में जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने नगर निकाय पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया था, यह इसलिए दिया गया था कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हो आज उसी तर्ज पर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

हर पंचायत में पुरुषों के साथ महिला प्रधान बनकर समाज का कल्याण कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी घर पर बड़े लोगों बुजुर्गों का मान सम्मान करना जरूरी है। अगर आप उनका मान सम्मान करते हैं तो आपको मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में जाने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप उनका मान सम्मान नहीं करते हैं तो फिर आपका देव स्थानों पर आना यहां नतमस्तक होना कोई मायने नहीं रखता हैं।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा धूमल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमें उनका साथ देना है पहले भी दिया था आने वाले समय में भी देश की जनता उनका साथ देगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं राज्यसभा इंदु गोस्वामी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें