Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur के ऐतिहासिक नर्वदेश्वर मंदिर प्रांगण में लगाया गया विशाल भंडारा

March 26, 2023

Sujanpur के ऐतिहासिक नर्वदेश्वर मंदिर प्रांगण में लगाया गया विशाल भंडारा

सुजानपुर (गौरव जैन) : कांगड़ा शैली पर आधारित विश्व प्रसिद्ध सुजानपुर के ऐतिहासिक नर्वदेश्वर मंदिर प्रांगण में रविवार को विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आई जनता ने प्रसाद ग्रहण किया एवं शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें कि नर्वदेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष शिवरात्रि अवसर पर विशाल भंडारा लगाया जाता है।

उसी तर्ज पर यह भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए तन मन धन से सेवा की और नारी शक्ति ने भजन-कीर्तन नाचते गाते हुए भोले का गुणगान किया। प्रसाद स्वरूप हिमाचली धाम लोगों को परोसी गई। बताते चलें कि नर्वदेश्वर मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर के अंदर की गई कांगड़ा शैली की पेंटिंग अपने आप में एक इतिहास संजोए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें