Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज की भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं

March 27, 2023

आज की भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1668-इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721-स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794-अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी।
1841-पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1855-अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1871-पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
1884-बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1901-अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1923-भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’ के मालिक धर्मपाल गुलाटी का जन्म।
1933-जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1936-भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म।
1961-आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1977-टेनेरीफ़ में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें तक़रीबन 600 लोग मारे गए थे।
1982-ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
1999-भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर का जन्म।
2000-रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2003-मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
2006-यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
2008-केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ांचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
2015-उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री टी. सैलोओ का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें