Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Khalistan समर्थकों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर किया प्रदर्शन

March 27, 2023

Khalistan समर्थकों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर किया प्रदर्शन

न्यूयॉर्कः भारत में फरार अलगाववादी अमृतपाल सिंह के समर्थन में अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर बड़ी संख्या में खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिचमंड हिल इलाके में स्थित बाबा मखान शाह लुबना सिख सेंटर से एक कार रैली निकाली जो रविवार दोपहर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैनहट्टन शहर के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर खत्म हुई। कारों पर खालिस्तानी झंडे लगे थे और तेज संगीत और हार्न बजाया जा रहा था। ‘एलईडी मोबाइल बिलबोर्ड’ ट्रकों पर सिंह की तस्वीरें प्रर्दिशत की जा रही थी।

पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में न्यूयॉर्क के लोकप्रिय गंतव्य पर जमा हुए। उनके हाथों में खालिस्तान के झंडे थे और वे नारे लगा रहे थे।पोस्टरों पर लिखा था, कि फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आजाद करो)। साथ में वे सिंह की तस्वीरें भी थामे हुए थे। टाइम्स स्क्वायर पर एक ‘बिलबोर्ड’ पर सिंह की तस्वीर प्रर्दिशत की गई। इस क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी थी और न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) की कई वैन और कारें तैनात थी।

इससे एक दिन पहले शनिवार को खालिस्तान समर्थक वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर जमा हो गए थे। उनके कई वक्ताओं ने हिंसा भड़काने की कोशिश की लेकिन अमेरिकी खुफिया सेवा और स्थानीय पुलिस की सतर्कता की वजह से लंदन और सैन फ्रांसिस्को जैसी घटना की पुनरावृत्ति होने से रोक दी गयी। लंदन और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशन में तोड़फोड़ की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें