Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिलिकॉन वैली बैंक का अधिग्रहण करेगा फर्स्ट सिटीजन बैंक: FDIC

March 27, 2023

सिलिकॉन वैली बैंक का अधिग्रहण करेगा फर्स्ट सिटीजन बैंक: FDIC

न्यूयॉर्क : फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) की बिक्री उत्तर कैरोलाइना स्थित फर्स्ट सिटीजन बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी को करने पर सहमति जता दी है। एफडीआईसी ने एक बयान में बताया कि इस बिक्री में एसवीबी के सारे जमा और ऋण की बिक्री भी शामिल है। सिलिकॉन वैली बैंक के 10 मार्च को विफल होने से बैंकिग उद्योग में घबराहट का माहौल बन गया था। जिसके बाद एफडीआईसी तथा अन्य नियामकों ने जमाकर्ताओं की रक्षा के लिए तथा वित्तीय संकट को और गहराने से रोकने के लिए कदम उठाए थे।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नए सिरे से संकल्प लेने का आग्रह किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें