Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में गर्भवती महिला का मिला पंखे से लटकता शव, ससुराल में दहेज के लिए करते थे तंग

March 28, 2023

अमृतसर में गर्भवती महिला का मिला पंखे से लटकता शव, ससुराल में दहेज के लिए करते थे तंग

अमृतसर में ससुराल में 4 माह की गर्भवती महिला का शव पंखे से लटका मिला। घटना पीपल के जोड़े मंदिर के पास की है। मृतक महिला की मां पूजा के मुताबिक, 6 महीने पहले सूरज निवासी प्रकाश विहार पीपल के जोड़े के पास रहने वाले से शादी हुई थी। शादी पर लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। शादी के दिन लड़के के परिजन कार मांग रहे थे। शादी के बाद लड़की का पति और लड़की की सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट करने लगे 4- महीने की गर्भवती महिला और कल उन्हें संदेश मिला कि उनकी बेटी ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। लड़की की मां ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं दूसरी ओर युवती के पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें