Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 295.59 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार पहुंचा

March 28, 2023

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 295.59 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार पहुंचा

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 295.59 अंक बढक़र 57,949.45 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 76.05 अंक चढक़र 17,061.75 अंक पर था।

सेंसेक्स में, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, पॉवर ग्रिड और नेस्ले नुकसान में थे।एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढक़र 16,985.70 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.89 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 890.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें