Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक साल से बाद चीन लौटे अलीबाबा के फाउंडर Jack Ma

March 28, 2023

एक साल से बाद चीन लौटे अलीबाबा के फाउंडर Jack Ma

नई दिल्ली: अलीबाबा के फाउंडर जैक मा, जो पिछले 3 सालों में शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से देखे गए हो, हांग्जो के एक स्कूल में फिर से नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। 58 वर्षीय जैक मा ने 2020 में चीन के वित्तीय नियामकों की आलोचना की थी, जिसके बाद वे सार्वजनिक तौर पर कम ही सामने आए। बीबीसी ने बताया कि उद्यमियों के विरूद्ध अभियान छेड़े जाने के बाद गायब हो जाने वाले जैक मा सबसे हाई प्रोफाइल अरबपति थे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, वह हाल ही में विदेश में एक साल से अधिक समय के बाद चीन लौटे हैं। अलीबाबा के स्वामित्व वाले अखबार ने बताया कि वह कुछ समय के लिए हांगकांग रुके थे, जहां वह दोस्तों से मिले और अंतरराष्ट्रीय कला मेले आर्ट बेसल का संक्षिप्त दौरा भी किया। इसमें कहा गया है कि जैक मा कृषि प्रौद्योगिकी के बारे में जानने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया कि वह हाल के वर्षों में सार्वजनिक रुप से क्यों गायब हो गए।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें