Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर सुर्खियों में बठिंडा की सेंट्रल जेल, मोबाइल, डोंगल और चार्जर बरामद

March 28, 2023

एक बार फिर सुर्खियों में बठिंडा की सेंट्रल जेल, मोबाइल, डोंगल और चार्जर बरामद

बठिंडा की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल के अंदर से 6 मोबाइल फोन, डोंगल और चार्जर बरामद होने की खबर सामने आई है। थाना कैंट के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल बठिंडा के सहायक अधीक्षक शिव कुमार ने शिकायत की है कि सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 6 जर्दे की पुड़िया, एक सैमसंग मोबाइल, दो चार्जर, एक एयरटेल डोंगल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। कैंट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें