Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे Stokes

March 28, 2023

IPL के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे Stokes

  इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरूआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे । इस स्टार हरफनमौला को चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा था । वह पिछले सप्ताह भारत आ गए हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इस सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया है । ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार घुटने की चोट से उबरे स्टोक्स शुरूआत में बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे । बायें पैर के घुटने में लगातार चोटों से परेशान स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट में नौ ही ओवर डाल सके थे ।

इंग्लैंड को जून में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलनी है । सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसकी पुष्टि की कि स्टोक्स आईपीएल के शुरूआती मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि वह बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे । गेंदबाजी के लिये इंतजार करना होगा । चेन्नई और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के फिजियो उनके साथ काम कर रहे हैं । मेरा मानना है कि पहले कुछ मैचों में वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेगा । उम्मीद है कि बाद में गेंदबाजी कर सके ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें