Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, गलत काम करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी Police

March 29, 2023

होटल रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, गलत काम करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी Police

सुजानपुर (गौरव जैन) : होटल रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अश्लीलता परोसने वाले संचालकों पर पुलिस कार्रवाई करेंगी। चंद पैसे कमाने के चक्कर में जो कुछ एक होटल रेस्टोरेंट मालिक केबिन विशेष कमरा बनाकर वहां युवा वर्ग को बिठा रहे हैं। ऐसा काम करने वाले संचालक अपने आप ही अपने होटल रेस्टोरेंट में गलत तरीके से बनाए गए इन विशेष केबिन को हटा लें। पुलिस औचक निरीक्षण करके ऐसे होटल रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई करेगी। सुजानपुर पुलिस ने इस संदर्भ में कार्यवाही करना प्रारंभ भी कर दी है और कुछ एक ऐसे संचालकों के बनाए गए विशेष कमरे केबिन हटा दिए गए हैं थाना सुजानपुर के अंतर्गत कुछ एक रेस्टोरेंट में इस तरह का काम हो रहा है इस तरह के रेस्टोरेंट्स संचालक जिन्होंने ये केबिन बनाए हैं। वह उन्हें अपने आप ही हटा लें अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करने के मूड में हैं।

बताते चलें कि थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले कुछ एक रेस्टोरेंट संचालक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कमाई के चक्कर में विशेष केबिन बनाकर उनमें बिठाने के विशेष व्यवस्था करते हैं और यहां तक सुनने में आया है कि यहां बैठने वाले घंटों के हिसाब से पैसे का भुगतान करते हैं। काले शीशे ऐसे विशेष कमरों के ऊपर लगाए गए हैं और उन्हें पर्दे के साथ ढका गया है। सुजानपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी कि इस तरह का धंधा कुछ एक रेस्टोरेंट में खूब फल फूल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने औचक निरीक्षण किया है और ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों को वार्निंग देकर इन्हें हटाने को कहा गया है। सूचना ऐसी भी मिली है कि कुछ एक रेस्टोरेंट्स के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे विशेष कमरे केबिन को हटा दिया है। उनके भीतर लगाए गए काले शीशे पर्दे भी उतरवा दिए हैं और निर्देश दिए हैं कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को एक समान बैठाया जाए। फर्स्ट फ्लोर, 2nd फ्लोर और 3rd फ्लोर में बिठाया जा सकता है, लेकिन विशेष कमरे केबिन बनाकर बैठना दंडनीय अपराध है थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि होटल रेस्टोरेंट मालिकों को इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। कुछ एक पर कार्रवाई हुई है भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें