Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप के टेगुसिगल्पा प्रेस स्टेशन का उद्घाटन

March 29, 2023

चाइना मीडिया ग्रुप के टेगुसिगल्पा प्रेस स्टेशन का उद्घाटन

चीन और होंडुरास की सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से अनुमोदित होंडुरास में स्थित पहले चीनी मीडिया संगठन के रूप में चाइना मीडिया ग्रुप के टेगुसिगल्पा प्रेस स्टेशन ने स्थानीय समयानुसार 28 मार्च को होंडुरास के राष्ट्रपति महल में उद्घाटन समारोह आयोजित किया। यह विदेशों में चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा स्थापित 191वां प्रेस स्टेशन है।

उद्घाटन समारोह में चाइना मीडिया ग्रुप और होंडुरास राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन स्टेशन ने सहयोग और आदान-प्रदान के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। चीन और होंडुरास के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद मीडिया क्षेत्र में यह पहला सहयोग समझौता है। दोनों पक्ष संस्थानों की स्थापना, सहयोग तंत्र, कार्यक्रम सामग्री, कर्मियों के आदान-प्रदान और औद्योगिक सहयोग पर सहयोग करेंगे। होंडुरास के राष्ट्रपति महल के प्रेस कार्यालय ने चाइना मीडिया ग्रुप के टेगुसिगल्पा प्रेस स्टेशन की स्थापना के लिए एक बधाई पत्र भेजा। बधाई पत्र में कहा गया है कि प्रेस स्टेशन की स्थापना होंडुरास और चीन के बीच मैत्री के लिए एक पुल का निर्माण करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें