Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू

March 30, 2023

दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को सीधे कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने के लिए प्रेरित करना है।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नई पहल के तहत यदि बहुत अधिक पुराने हो चुके वाहन शहर की सड़कों पर चलते पाए जाते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर पार्क किए जाते हैं, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा और सीधे स्क्रैपिंग यार्ड में भेज दिया जाएगा।’’एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन इकाई के दस दलों ने दस साल से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को मिलाकर कुल 50 वाहनों को सिविल लाइंस इलाके से जब्त किया और इन्हें पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (आरवीएसएफ) को सौंप दिया गया।’’

वाहन मालिक यदि दस साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपयोग करना चाहते हैं तो उनके पास इन वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का विकल्प होगा।उच्चतम न्यायालय ने 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को दिल्ली में चलाने पर 2018 में रोक लगा दी थी। न्यायालय ने कहा था कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें