Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पक्के केले के इस्तेमाल से बनाए लड्डू, खाने में है बेहद स्वाद

March 30, 2023

पक्के केले के इस्तेमाल से बनाए लड्डू, खाने में है बेहद स्वाद

समाग्री:

पके हुए केले- 4
देसी घी- 2 बड़े चम्मच
चीनी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
काजू- 20 से 25 पीस
बादाम- 20 से 25 पीस
अखरोट- 2 बड़े चम्मच
नारियल बुरादा- 1/2 कप

विधि:

1. सबसे पहले सभी केले का छिलका उतार कर इसे एक बर्तन में अच्छे से मैश कर लीजिए।
2. अब मिक्सर जार में काजू, बादाम, अखरोट को दरदरा पीस लीजिए।
3. अब गैस पर पैन को रखकर इसमें पहले एक बड़े चम्मच घी डालकर गरम करें।
4. घी जैसे ही गरम हो जाए तो पैन में पिसे हुए मेवा और आधा कप नारियल बुरादा को डालकर आंच पर लगभग 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए।
5. भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।
6. अब पैन में फिर से एक चम्मच घी डालकर गरम करें और फिर इसके बाद इसमें मैश किए केले और दो बड़े चम्मच चीनी पाउडर डालकर बराबर चलाते हुए 4 से 5 मिनट हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
7. फिर गैस को बंद करके केले को ठंडा होने के लिए रख दें।
8. ठंडा होने के बाद अब इसमें भूने हुए मेवा नारियल बुरादा को डालकर अच्छे से मिलाकर मिश्रण को तैयार कर लीजिए।
9. इसके बाद थोड़े-थोड़े मिश्रण हाथ में लेकर इसका गोल लड्डू बना लीजिए।
10. लड्डू बनाने के बाद अब इसे नारियल बुरादा में अच्छे से लपेटें और फिर तैयार लड्डू को प्लेट में रखें।
11. इसी तरह से सारे लड्डू को बनाकर तैयार कर लीजिए और फिर इसके ऊपर से कटे हुए मेवा से सजाएं।पके हुए केले का लड्डू बनकर तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें