Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Horoscope : आज कर्क राशि वाले अपने क्रोध पर रखें कंट्रोल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

March 31, 2023

Horoscope : आज कर्क राशि वाले अपने क्रोध पर रखें कंट्रोल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

मेष राशि : आज किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष राशि : आज भागदौड़ बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि : आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

कर्क राशि : आज परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह राशि : आज आपकी आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि : आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि : आज आपकाे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

धनु राशि : आज शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि : आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ राशि : आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि : आज आपकाे परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें