Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी अभिनेत्री माही विज कोरोना वायरस से हुई संक्रमित

March 30, 2023

टीवी अभिनेत्री माही विज कोरोना वायरस से हुई संक्रमित

मुंबई: जानी मानी टीवी अभिनेत्री माही विज ने बृहस्पतिवार को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कहा कि चार दिन पहले बुखार के बाद कराई गई जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘दोस्तों मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जांच का नतीजा चार दिन पहले आया था। मुझे बुखार था और अन्य लक्षण भी थे। इसलिए मैंने जल्द से जल्द जांच कराई। कई लोगों ने मुझे जांच नहीं कराने का सुझाव दिया और कहा कि यह फ्लू है।’’

अभिनेत्री ने टीवी अभिनेता जय भानुशाली से विवाह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं सिर्फ सुरक्षा चाहती थी क्योंकि मेरे घर में एक बच्चा है। इसलिए मैंने जांच कराई और नतीजा आया कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं।’’ चालीस वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि मुझे काफी बदन दर्द हो रहा है खास कर हड्डियों में दर्द हो रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस बार का कोविड पिछली बार से काफी बुरा है। मैं चाहती हूं कि सभी सुरक्षित रहें। इसे हल्के में नहीं लें क्योंकि हम नहीं चाहते कि हमारे माता पिता या बच्चे हमसे संक्रमित हों।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें