शिमला: हिमाचल में निवेश करना आसान होगा। निवेशकों को मंजूरियों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निवेशकों को राहत प्रदान कर व्यापार में सुगमता के मकसद से सुखविंदर सरकार प्रदेश में निवेश संवद्र्धन ब्यूरो की स्थापना करेगी। ब्यूरो की स्थापना के साथ ही पुरानी एकल खिडक़ी प्रणाली बंद होगी। निवेश संवद्र्धन ब्यूरो की स्थापना के बाद निवेशकों की इसकी वन स्टॉप शॉप में एक ही छत के नीचे तमाम मंजूरियां मिलेंगी। प्रस्तावित निवेश संवद्र्धन ब्यूरो की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अहम बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को वन स्टॉप शॉप अर्थात एकल छत सुविधा तंत्र के माध्यम से व्यापार में सुगमता और अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विलम्ब को कम करने के लिए प्रदेश में निवेश ब्यूरो की स्थापना कर रही है। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों को स्वीकृतियां प्रदान करने की शक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस निवेश ब्यूरो की स्थापना उद्योग विभाग के अंतर्गत की जाएगी और सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा ताकि निवेशकों को प्रदेश में उद्योग मित्र वातावरण प्रदान किया जा सके और उन्हें निवेश से संबंधित किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निवेशकों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान हो और कार्य में विलम्ब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के लिए दण्डात्मक प्रावधान भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए ब्यूरो में दो समितियां होंगी। ब्यूरो की कार्यकारी समिति निवेश ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तहत दैनिक आधार पर निवेश मामलों की निगरानी करेगी । दूसरी समिति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित की जाएगीए जिसके माध्यम से निवेश प्रस्तावों की मंजूरी प्रदान की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...