Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में मौसम विभाग का अगले 72 घंटे तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

March 31, 2023

Himachal में मौसम विभाग का अगले 72 घंटे तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक भारी बारिश व ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि दरअसल 30 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होगा जिसका असर आगामी 1 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती है और ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह प्रदेश में लगभग मौसम खराब रहेगा, वहीं 31 मार्च को प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि प्रदेश के 6500 फुट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों सेब और दूसरे फलों की फ्लावरिंग शुरू हो गई है।

फ्लावरिंग पर तापमान का गिरना और ओलावृष्टि दोनों ही खतरनाक हैं। बीते 15 दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फलों को काफी नुक्सान हो चुका है। मौसम विभाग ने किसानों- बागवानों की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया है और एंटी हेल नेट लगाने की एडवाइजरी जारी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें