Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूथ कांग्रेस से भार मुक्त किए गए पदाधिकारियों के बारे में विचार करें आलाकमान : Pratibha Singh

March 31, 2023

यूथ कांग्रेस से भार मुक्त किए गए पदाधिकारियों के बारे में विचार करें आलाकमान : Pratibha Singh

शिमला (गजेंद्र) : लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी मुखर नजर आ रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्ष को एक मंच पर लाने की लगातार कोशिश हो रही है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे थे, इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज से पहले देश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया। यह पहली बार है जब इस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल न होने पर भार मुक्त किए गए पदाधिकारियों को लेकर बयान दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आलाकमान को इस बारे में विचार करना चाहिए. एक दिन पहले फोन करने पर अगले दिन पदाधिकारी नहीं पहुंच सके। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास संसाधन भी नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें इसके लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने आलाकमान से आग्रह किया है कि इस बारे में पुनर्विचार किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें