Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : 15 मार्च से लापता महिला का शव मिला

March 31, 2023

UP : 15 मार्च से लापता महिला का शव मिला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोडली गांव में 15 मार्च से लापता एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जमीन में दफनाए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर महिला का शव बरामद किया। नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त सरिता के रूप में की गई है, जो 15 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी। सिंह के मुताबिक, सरिता के भाई ने अपनी बहन के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें