Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होने की बात पर खुलकर बोलीं Pooja Dey

April 1, 2023

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होने की बात पर खुलकर बोलीं Pooja Dey

मुंबई: रियलिटी शो ‘डेटिंग इन द डार्क’ से अपनी शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा डे को आगे कामुक वेब सीरीज ‘गंदी बात सीजन 5’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक समलैंगिक नंदिनी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने उस सीरीज के बाद एक बोल्ड जोन में टाइपकास्ट होने और उससे बाहर आने के बारे में बात की।

एक्ट्रेस ने कहा: “हर कोई कितना भी नकार ले, लेकिन हां, हमारी इंडस्ट्री में ‘टाइपकास्टिंग’ तो होती ही रहती है। ‘गंदी बात’ के बाद, मुझे केवल बोल्ड और घटिया कंटेंट के आॅफर मिले। ऐसा नहीं था कि मैं बोल्ड शोज नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुख्य पैरामीटर, जो कि कहानी है, उन प्रोजेक्ट्स से गायब था। मुझे अच्छी खासी रकम भी मिल रही थी, लेकिन मैं ऐसा किरदार या प्रोजेक्ट कैसे कर सकती हूं जो मुझे सही नहीं लगते?”

एक्ट्रेस ने कहा, “मैं उस प्रोजेक्ट के बाद एक तरह से टाइपकास्ट हो गयी और इससे बाहर आना वाकई मुश्किल था। मैंने इसके कारण अपने करियर में बहुत समय गंवाया। एक एक्टर होने के नाते, मैं खुद को करेक्टर या कंटेंट के साथ खोजते और प्रयोग करते देखना चाहती हूं। मैं किरदार के एक ही जोन में नहीं रह सकती और एक जैसे प्रोजेक्ट नहीं कर सकती। मेरे लिए ‘नयापन’ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुझे बोल्ड किरदार निभाने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उन्हें प्रामाणिक और वैध दिखना चाहिए। कहानी दमदार होनी चाहिए और मेरा किरदार दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम होना चाहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें