Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

इराकी कुर्दिस्तान से तेल का निर्यात मंगलवार को फिर शुरू होने की संभावना

April 2, 2023

इराकी कुर्दिस्तान से तेल का निर्यात मंगलवार को फिर शुरू होने की संभावना

इराक सरकार एवं स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारी एक प्रासंगिक समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है और इराकी कुर्दिस्तान से तेल का निर्यात चार अप्रैल को फिर से शुरू किया जा सकता है। रुडॉ ब्रॉडकास्टर ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और स्वायत्त अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है तथा समझौते की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जा सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इराकी कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार तेल के निर्यात् से प्राप्त आय की निगरानी करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें