Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hemraj Bairwa ने संभाला हमीरपुर के Deputy Commissioner का कार्यभार

April 2, 2023

Hemraj Bairwa ने संभाला हमीरपुर के Deputy Commissioner का कार्यभार

हमीरपुर: वर्ष 2013 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा ने रविवार को हमीरपुर के 32वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले हमीरपुर पहुंचने पर एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने हेमराज बैरवा का स्वागत किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं। हेमराज बैरवा इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

मूलतः राजस्थान के जिला दौसा के निवासी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हेमराज बैरवा ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की है। उन्होंने हिमाचल में मंडी जिले के पधर उपमंडल में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। इसके बाद इन्होंने एसडीएम मनाली, एडीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं, विशेष सचिव शिक्षा, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, उपायुक्त किन्नौर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सराहनीय कार्य किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें