Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के किए 10 टुकड़े

April 3, 2023

राजस्थान में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के किए 10 टुकड़े

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने तथा बाद में शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लोपड़ा गांव में रहने वाली 9 साल की आदिवासी समाज की बच्ची पूजा गमेती के परिजनों ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार को 9 वर्षीय बच्ची का शव क्षप्त-विक्षप्त हालात में घर से कुछ दूरी पर एक मकान के खंडर से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की 29 मार्च को गुमशुदगी और अपहरण का केस परिजनों की ओर से दर्ज करवाया गया था और पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी कमलेश ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी ने बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म संभवत: अपने घर पर किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें