Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनर को हराकर मेदवेदेव मियामी ओपन चैम्पियन बनें

April 3, 2023

सिनर को हराकर मेदवेदेव मियामी ओपन चैम्पियन बनें

मियामी गार्डन्स: डेनियल मेदवेदेव ने मियामी ओपन टेनिस के फाइनल में इटली यानिक सिनर को 7-5, 6-3 से हराकर साल का अपना चौथा एटीपी खिताब जीता।मेदवेदेव की सिनर के खिलाफ छह मैचों में यह छठी जीत है और इस साल अब तक खेले गये अपने 25 मुकाबलों में से उन्होंने 24 में जीत दर्ज की है। इस दौरान उनकी एकमात्र हार का सामना इंडियन वेल्स फाइनल में शीर्ष रैंंिकग के खिलाड़ी कार्लोस अलकराज के खिलाफ करना पड़ा था।

सिनर ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले के शुरुआती सेट में मेदवेदेव को कड़ी टक्कर दी लेकिन रूस के खिलाड़ी ने दूसरे सेट में उन्हें कोई मौका नहीं दिया। इस साल का पांचवां खिताबी मुकाबला खेलने वाले मेदवेदेव इससे पहले रॉटरडैम, दोहा और दुबई में चैम्पियन बनें है। महिला युगल के फाइनल में कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की जोड़ी ने लेयला फर्नांडीज और टेलर टाउनसेंड को 7-6, 6-2 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें