Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्वतीय इलाकों में अपनी भेड़-बकरियों को ले जाने के लिए निकल पड़े गडरिये

April 3, 2023

पर्वतीय इलाकों में अपनी भेड़-बकरियों को ले जाने के लिए निकल पड़े गडरिये

सुजानपुर (गौरव जैन) : मैदानी इलाकों में हो रहे मौसम बदलाव के बाद हिमाचल प्रदेश के गडरिये अपने माल भेड़ बकरियों को ऊपरी पर्वतीय इलाकों में ले जाने के लिए निकल पड़े हैं। सोमवार को सुजानपुर शहर में यह मंजर देखने को मिला, जब गद्दी समुदाय अपनी भेड़-बकरियों को मैदानी इलाकों से पर्वतीय इलाकों की ओर ले जाते हुए दिखे।

बताते चलें कि जैसे ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होता है तो यह गद्दी लोग अपने माल को मैदानी इलाकों में ले आना शुरू कर देते हैं और जैसे ही मैदानी इलाकों में मौसम बदलाव गर्मी होना शुरू होती है तो यह उन्हें पुनः ऊपरी पर्वतीय इलाकों में ले जाते हैं ताकि उनकी भेड़-बकरियां पूरी तरह सुरक्षित रहे। प्रदेश में गद्दी समुदाय एक अपनी अलग पहचान रखता है और प्रदेश की इससे अलग पहचान बनती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें