Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर हाजिर मांग से वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में हुई गिरावट

April 3, 2023

कमजोर हाजिर मांग से वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में हुई गिरावट

नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 394 रुपये की गिरावट के साथ 71,824 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 394 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,824 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,439 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.89 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

ये भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें